Visitors have accessed this post 48 times.
बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से उझानी रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म और समपार संख्या 286/ए पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रजत प्रताप सिंह के निर्देशन में हुए अभियान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों और आमजन को सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों से ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ साथ न ले जाने, ट्रेन में धूम्रपान न करने तथा पायदान और छत पर यात्रा न करने की अपील की गई। प्लेटफार्म बदलने के लिए फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करने और बंद समपार फाटक को अनधिकृत रूप से पार न करने की सलाह दी गई। साथ ही रेलवे ट्रैक के पास हेडफोन का इस्तेमाल न करने, मवेशियों को ट्रैक किनारे न चराने, विद्युत पोल और ट्रैक से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा रेलवे ट्रैक के आसपास पतंग न उड़ाने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।
INPUT – RAHUL SHARMA











