Visitors have accessed this post 51 times.

हसायन : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. वरुण चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पति सेठ ओमप्रकाश यादव भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

INPUT – YATENDRA PRATAP SINGH