Visitors have accessed this post 59 times.

हाथरस : 21 सितंबर 2026 ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले UPITS-2026 में हाथरस के उद्यमी और औद्योगिक इकाइयां जिले के विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। उपायुक्त उद्योग रमेंद्र कुमार के अनुसार, ODOP के तहत हॉल नंबर-9 में दो इकाइयों द्वारा हींग उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। वहीं हॉल नंबर-10 में एमएसएमई, महिला उद्यम और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जुड़ी इकाइयों द्वारा हींग, ज्वेलरी, रसोई संबंधी सामान और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों सहित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन होगा। प्रदर्शनी में हाथरस के निर्यातकों द्वारा हवन सामग्री और होली कलर्स भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा ODOP Food के तहत हाथरस की प्रसिद्ध रबड़ी का लाइव किचन और पैकेजिंग के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, UPITS-2026 के जरिए हाथरस के स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार और संभावित खरीदारों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी में जापान, वियतनाम, सिंगापुर, रूस, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होंगे।

INPUT – RAHUL SHARMA