Visitors have accessed this post 80 times.

हाथरस : 21 सितंबर को पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से रेलवे कर्मचारियों, उनके आश्रितों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की सुविधा के लिए विभिन्न स्टेशनों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इसी क्रम में 17 दिसंबर 2026 को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में कर्मचारियों एवं आश्रितों के UMID मेडिकल कार्ड बनाने, HRMS मॉड्यूल पर सर्विस रिक्वेस्ट एवं परिवादों के निस्तारण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कैंप में कार्यरत कर्मचारियों को उम्मीद कार्ड बनवाने के लिए परिचय पत्र, मेडिकल कार्ड, सत्यापित घोषणा पत्र, स्वयं एवं आश्रितों की फोटो, जन्मतिथि के प्रमाण के लिए आधार कार्ड या विद्यालय प्रमाण पत्र तथा मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को RELHS मेडिकल कार्ड, संशोधित PPO, नवीनतम पेंशन स्लिप/पासबुक, आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे। HRMS में परिवार या आश्रित सदस्यों को जोड़ने अथवा किसी प्रकार का सुधार कराने के लिए भी संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। रेलवे प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों एवं आश्रितों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।

INPUT – RAHUL SHARMA