Visitors have accessed this post 84 times.

हाथरस के दाऊजी महाराज के 115वें तृतीय राजकीय मेले में बहुजन समाज पार्टी की ओर से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर ने बताया कि शिविर का उद्घाटन 22 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे निर्धारित है। उन्होंने मंडल प्रभारीगण, जिला एवं विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने और शिविर को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

INPUT – RAHUL SHARMA