Visitors have accessed this post 4 times.

​हाथरस : पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने नगर के गौरव और जनआस्था के प्रतीक भारत माता चौक तथा वहां स्थापित प्रतिमाओं की उपेक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने जिलाधिकारी/प्रशासक, नगर पालिका परिषद हाथरस को पत्र लिखकर इस ऐतिहासिक चौक व प्रतिमाओं के रखरखाव एवं मरम्मत की अनुमति अपने निजी व्यय से कराने के लिए मांगी है।
​पत्र में पूर्व पालिका अध्यक्ष ने उल्लेख किया कि उनके कार्यकाल के दौरान वर्ष 2021 में इस चौक का निर्माण कराया गया था, वर्तमान में रखरखाव के अभाव में भारत माता व शेर की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गयी हैं, जिससे नागरिकों की भावनाएं आहत हो रही हैं।
​इस संबंध में पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने कहा, “मैं अपने निजी व्यय से इस ऐतिहासिक भारत माता चौक का संरक्षण व सौंदर्य सुव्यवस्थित कराऊंगा। यह स्थान राष्ट्र के गौरव और ‘मेरो प्यारौ हाथरस’ की जनआस्था का केंद्र है। जनहित और राष्ट्रहित को देखते हुए प्रशासन से अनुमति के लिए पत्र दे दिया है ! शीघ्र ही चौक की मरम्मत, सुंदरीकरण और नियमित रखरखाव का कार्य प्राथमिकता से कराया जाएगा ताकि इस धरोहर का सम्मान अक्षुण्ण रहे।”
इस संबंध में पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने इंजीनियर को बुलाकर इसका निरीक्षण भी कराया अब वह दिन दूर नहीं जब यह चौक भारत माता की प्रतिमा के साथ शेर भी दहाड़ते हुए नजर आएंगे !

INPUT – AMIT SHARMA