Visitors have accessed this post 45 times.

हसायन क्षेत्र के गांव बनवारीपुर निवासी वरिष्ठ प्रमुख समाजसेवी एवं इत्र व्यवसायी ठाकुर अवधेश कुमार सिंह की माताजी का 26 सितंबर को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बांके बिहारी सेवा धाम मंदिर, बनवारीपुर पहुंचकर सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही।

वहीं हसायन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमंत किशोर सिंह ने भी बनवारीपुर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। दिवंगत माता जी के पुत्र ठाकुर अवधेश कुमार सिंह, ठाकुर सीरतध्वज सिंह, सुधीर ठाकुर एवं सुशील फौजी सहित परिजनों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की l

INPUT – YATENDRA PRATAP SINGH