Visitors have accessed this post 5 times.
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर बरोस और सीस्ता के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर और मैक्स पिकअप की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे।हादसे के बाद आगरा रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और टोल कर्मियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। कुछ ही देर में दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, दमकल के पहुंचने तक दोनों वाहन काफी हद तक जल चुके थे और बाद में पूरी तरह जलकर राख हो गए। हादसे के कारण कुछ समय तक आगरा रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

INPUT – KANHAIYA LAL










