Visitors have accessed this post 7 times.
हाथरस : 29 सितम्बर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने अपनी सेवा मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज गंगोली, नगला कठा और जाफराबाद के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की।
कापियां पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कल लाखनू और पुरा के विद्यालयों में हुए सफल वितरण के बाद, इस निरंतर जारी अभियान के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि शिक्षित और संस्कारवान युवा ही विकसित भारत की रीढ़ हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन संघर्षों व राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ पर विशेष पुरस्कार का ऐलान
विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति का संचार करने के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष ने घोषणा की कि वितरित की गई नोटबुक्स के बैक कवर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ अंकित है। जो भी छात्र-छात्रा इसे शुद्ध रूप से सबसे पहले कंठस्थ कर सुनाएगा, उसे मंच पर विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद बच्चों में राष्ट्रगीत याद करने को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने पंडित आशीष शर्मा के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आयोजकों द्वारा उन्हें राधा-कृष्ण का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

INPUT – RAHUL SHARMA










