Visitors have accessed this post 63 times.
हाथरस : जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने 07 अक्टूबर को श्री भाग इंडस्ट्रीज, हाथीसा-भगवंतपुर बन्ने के बराबर, इनकम टैक्स ऑफिस के सामने आगरा रोड पर कुट्टू साबुत की जांच की। जांच के दौरान कुट्टू साबुत के छह नमूने एकत्र किए गए तथा करीब 50 बोरा कुट्टू साबुत, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,79,760 रुपये बताई गई, को कार्रवाई के तहत लिया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) मनोज तोमर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रवेश कुमार सिंह, करतार सिंह और सुरेंद्र गौड़ शामिल रहे। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच और कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई। मौके पर फर्म के प्रतिनिधि गिरीश वार्ष्णेय पुत्र राजकुमार उपस्थित रहे।
INPUT – RAHUL SHARMA











