Visitors have accessed this post 26 times.

सादाबाद : आगरा रोड इस्लामनगर में रिटायर्ड फौजी शमसुद्दीन और उनकी पहली पत्नी समीना बेगम की हत्या के मामले में फरार आरोपी उदयवीर ने पुलिस के भय से बुधवार शाम करीब 4:00 कोर्ट में सरेंडर कर दिया कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है पुलिस इस मामले में दूसरी पत्नी सीमा समेत चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 27 सितंबर की रात इस्लामनगर निवासी रिटायर्ड फौजी शमसुद्दीन 63 और उनकी पत्नी समीना बेगम 58 की घर में हत्या कर दी गई थी दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी वारदात के बाद घर से जेवर और नगदी भी लूट लिए गए थे। यह साजिश उनकी दूसरी पत्नी सीमा ने रची थी। सीमा के गौरव नाम के युवक से प्रेम संबंध थे आप है कि दोनों ने शमसुद्दीन की संपत्ति के लिए हत्या की साजिश रची थी पुलिस के अनुसार वारदात में संजय, चीनी प्यार उर्फ राम प्रकाश और उदयवीर को भी शामिल किया गया था। पुलिस सीमा गौरव संजय और राम प्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है उदयवीर आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला सोहनलाल का रहने वाला था वारदात के बाद वह फरार चल रहा था। पुलिस उदयवीर की तलाश कर रही थी बुधवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। सादाबाद कोतवाल विजय सिंह ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही थी इसी दौरान भय से आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है आगे मामले की जांच की जा रही है।

INPUT – KANHAIYA LAL