Visitors have accessed this post 38 times.

बिल्सी : पुलिस की बड़ी कार्रवाई! चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करने का दावा किया है। बरामद मोटरसाइकिलों के तार हरियाणा और पंजाब से जुड़ने की बात सामने आई है।पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, 11 अक्टूबर को रिसौली चौकी से बिचौला गांव की ओर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। मोटरसाइकिल के कागजात न दिखा पाने पर पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चार अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। गिरफ्तार युवकों की पहचान बिल्सी थाना क्षेत्र के रिसौली निवासी संदीप और पंजाब के जीरकपुर क्षेत्र निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलों में से दो के संबंध में पंचकुला, हरियाणा में चोरी का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की बात पुलिस ने कही है। अब आगे की जांच में चोरी की अन्य घटनाओं और बरामद मोटरसाइकिलों से जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

INPUT – SURAJ  SAGAR