Visitors have accessed this post 8 times.
हाथरस : आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में 9 अक्टूबर 2026 को राज्य खाद्य सचल दल और जनपदीय खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों पर नमूना संग्रह अभियान चलाया। राज्य खाद्य सचल दल ने सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अलफा मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड से देशी घी, गाय का घी, ऑर्गेनिक घी, स्किम्ड मिल्क पाउडर और होल मिल्क पाउडर के नमूने लिए। वहीं, अजरोई रोड सासनी स्थित एसएन मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से देशी घी और स्किम्ड मिल्क पाउडर, किला स्टेशन रोड स्थित गोपाल दास कल्याण दास से घी, इगलास रोड के गांव टुकसान स्थित मैसर्स ध्रुव प्रोडक्ट्स से फ्लूड समीधा तथा सादाबाद गेट स्थित गोविन्द राम भगत राम से देशी घी और घी के नमूने संग्रहित किए गए। इसके अलावा, नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपदीय खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हतिशा भगवंतपुर, मथुरा रोड स्थित श्री श्याम इंडस्ट्रीज से खड़ा कुट्टू और कुट्टू की गिरी, अजरोई सासनी स्थित श्री कैला मैया प्राइवेट लिमिटेड से कुट्टू की गिरी तथा ब्राह्मणपुरी सासनी स्थित चेतन बाबू के गोदाम से कुट्टू के आटे का नमूना लिया। विभाग के अनुसार कुल 15 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

INPUT – RAHUL SHARMA











