Visitors have accessed this post 145 times.

सिकंदराराऊ : 12 अक्टूबर 2026 नवरात्र के दौरान व्रत में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, हाथरस की टीम ने सोमवार को सिकंदराराऊ स्थित रामलीला मैदान क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान सीबी ट्रेडर्स, रामलीला ग्राउंड सिकंदराराऊ से साबूदाना का एक नमूना तथा रोहित ट्रेडर्स, रामलीला ग्राउंड सिकंदराराऊ से कुट्टू के आटे का एक नमूना संग्रहित किया गया। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कार्रवाई में सहायक आयुक्त खाद्य-2 श्री मनोज तोमर, श्री युद्धवीर सिंह, श्री करतार सिंह, श्री भरत सिंह, श्री प्रियेश कुमार सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास कुमार शामिल रहे।

INPUT – RAHUL SHARMA