Visitors have accessed this post 58 times.

हाथरस : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं सहित सभी योग्य मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएं। वहीं मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों का नियमानुसार निराकरण किया जाए। डीएम ने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान चिह्नित अनुपस्थित, मृतक, डुप्लीकेट एवं स्थानांतरित मतदाताओं की एएसडीडी सूची राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा की गई है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची में शामिल किया गया है, तो संबंधित बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाने और सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने की अपील भी की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत तिवारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

INPUT – RAHUL SHARMA