Visitors have accessed this post 72 times.

हाथरस : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प पखवाड़े’ के तहत जनपद में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन निरंतर जारी है। इसी क्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा द्वारा श्रृंखलाबद्ध जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नोटबुक, पाठ्य सामग्री व अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की जा रही हैं।
​शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने सर्वप्रथम विधि-विधान से कन्या पूजन कर बालिकाओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने स्कूली छात्राओं को धूप व बरसात से बचाव के लिए छाते तथा पठन-पाठन हेतु कॉपियां व शिक्षण सामग्री वितरित की। नई पाठ्य सामग्री और छाते पाकर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
​

विद्यार्थियों व जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने कहा
​हमारे देश के सर्वप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिन को भाजपा ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मना रही है, जिसका मूल उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहयोग और संबल पहुंचाना है। बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं

और कन्याएं साक्षात देवी का स्वरूप हैं। नवरात्र के इस पुनीत अवसर पर कन्या पूजन कर और इन नौनिहालों की शिक्षा में छोटा सा सहयोग देकर मुझे असीम आत्मिक शांति मिली है। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हमारा समाज और देश सशक्त बनेगा। हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई में संसाधनों की कमी बाधा न बने।
​इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने पूर्व पालिकाध्यक्ष के इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

INPUT – AMIT SHARMA