Visitors have accessed this post 98 times.
हाथरस शहर में 28 अक्टूबर 2026 को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 33/11 केवी वाटर वर्क्स विद्युत उपकेंद्र पर बिजनेस प्लान वर्ष 2026-27 के तहत पावर ट्रांसफॉर्मर बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, उपकेंद्र पर 5 एमवीए के स्थान पर 4 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाएगा। इस कार्य के दौरान पुलिस लाइन, बेलनशाह, किला गेट, चौबे वाले महादेव, कृष्णा नगर, गणेश गंज, ढकपुरा, जोगीपुरा, आदर्श नगर, नगला चौबे, गौशाला रोड, नगला अलगर्जी, रानी का नगला, लाल डिग्गी, आरटीओ और माया सिटी समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है। साथ ही, विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
INPUT – RAHUL SHARMA









