Visitors have accessed this post 10 times.
हाथरस : समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय हाथरस पर आज भारत के लौह पुरुष, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी तथा महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव जी भारतीय समाजवादी आंदोलन के प्रमुख विचारक एवं मार्गदर्शक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज में समानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाजवादी विचारधारा और सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रासंगिक हैं |हम सभी को इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए देश की एकता, सामाजिक सद्भाव और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा, आदित्य प्रकाश वर्मा, ललित चौधरी, पूरन सिंह कुशवाहा, चेतन शर्मा, मनोज शर्मा, सतेन्द्र यादव, सतीश लोधी, सन्दीप बाल्मीकि, अनुज उपाध्याय, देवकीनंदन गोला, पंजाबी सिंह पोनिया, रवेन्द्र प्रजापति, अशोक गोला, शहवाज खां, चिन्टू शर्मा, प्रदीप कुशवाहा, चन्द्रपाल बघेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
INPUT – BUREAU REPORT











