Visitors have accessed this post 75 times.
हाथरस। जनपद में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म दिवस एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती के अवसर पर जनपद के समस्त बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के साथ-साथ राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिन कार्मिकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है, वे अवकाश के बावजूद अपनी निर्धारित ड्यूटी अनिवार्य रूप से पूरी करेंगे। आदेश में संबंधित विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।









