Visitors have accessed this post 46 times.

हाथरस : दीपावली के पावन पर्व पर हाथरस पुलिस का मानवीय और संवेदनशील चेहरा देखने को मिला। थाना हाथरस गेट क्षेत्र की इंडस्ट्रियल एरिया चौकी के प्रभारी अरविंद सक्सेना ने गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को मिठाई और उपहार वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। चौकी प्रभारी अरविंद सक्सेना ने इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने में है। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को मिठाई और उपहार भेंट करने के साथ उनके बीच समय भी बिताया और उन्हें दीपावली के उत्सव में शामिल होने का एहसास कराया। उनकी इस पहल से जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। पुलिस की इस सामाजिक और मानवीय पहल ने यह साबित किया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की मदद करना भी उसके दायित्वों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इंडस्ट्रियल एरिया चौकी प्रभारी अरविंद सक्सेना के इस सराहनीय प्रयास की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। उनकी इस पहल को इंसानियत, सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सहयोग की एक अच्छी मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

INPUT – RAHUL SHARMA