Visitors have accessed this post 9 times.
हाथरस जनपद की होनहार महिला क्रिकेट खिलाड़ी वंदना शर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पावना क्रिकेट अकादमी हाथरस की खिलाड़ी वंदना शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश की U.P. U-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल पावना क्रिकेट अकादमी, बल्कि पूरे हाथरस जनपद और खेल जगत में खुशी की लहर है। वंदना शर्मा ने कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और क्रिकेट के प्रति अपने समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता में अकादमी के कोच अजीत सक्सेना का मार्गदर्शन, बेहतर प्रशिक्षण और निरंतर प्रयास महत्वपूर्ण रहे हैं। साथ ही प्रशिक्षकों के सहयोग और प्रोत्साहन ने भी उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई है। वंदना शर्मा की इस शानदार उपलब्धि पर पावना फाउंडेशन के निदेशक श्री स्वप्निल जैन ने कोच अजीत सक्सेना, कृष्ण कुमार सिंह और वंदना शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वंदना के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि को अकादमी और क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। पावना क्रिकेट अकादमी हाथरस एवं समस्त खेल प्रेमियों ने भी वंदना शर्मा को इस सफलता के लिए बधाई दी और दोनों प्रशिक्षकों के समर्पण एवं मार्गदर्शन की सराहना की। वंदना शर्मा की यह उपलब्धि हाथरस की अन्य युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उनकी सफलता से निश्चित रूप से क्षेत्र की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की नई प्रेरणा मिलेगी।
INPUT – BUREAU REPORT











