Visitors have accessed this post 440 times.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 16 वर्षीय लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोप है कि 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर लड़की का रेप किया और उसकी बहन ने इस घटना का विडियो बनाया। इस बात की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।पुलिस ने बताया कि यह घटना सिविल लाइन्स इलाके की है। बलात्कार की घटना रविवार की है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि आरोपी की बहन उसे एक मकान में लेकर गई जहां उसके साथ बलात्कार किया गया। इस दौरान आरोपी की बहन ने विडियो बनाती रही। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने इस घटना की जानकारी किसी को भी दी तो इसका अंजाम गंभीर होगा। आरोपी भाई बहन फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

पहले युवती के साथ रेप फिर बनाई वीडियो क्लिप