Visitors have accessed this post 1464 times.
गोवर्धन। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में जचैंदा के जीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता में सिद्धि विनायक महााविद्यालय के विद्यार्थियोंने दौड़ व बालीबाॅल में रजत पदक प्राप्त किया। महाविद्यालय की उपलब्धि पर प्रबंधक नंदकिशोर शर्मा ने शील्ड व स्मृति चिन्ह प्रदान किये। प्रतियोगिता में छात्र सोंनूू व जगन सिंह ने चार सौ मीटर में बालीबाॅल में कप्तान मोंनू के निर्देशन छात्र देवेन्द्र, सोंनू, देवेश, दुर्गेश, दिनेश ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। संचालन पीटीआई दिलीप यादव ने किया। इस अवसर पर सचिव मधु शर्मा, विपुल शर्मा, प्राचार्य श्याम बिहारी शर्मा, प्रो. राजीव शर्मा, लक्ष्मी सिंह, कल्पेश शर्मा, नितेश दीक्षित, संजीव चैहान, अर्चना माथुर, राम शर्मा, विजय शर्मा, उपेन्द्र शर्मा, टीकम सिंह आदि थे।
यह भी पढ़े : मनुष्य के पाप कर्मों द्वारा मिलने वाली सजाएं









