Visitors have accessed this post 63 times.
हाथरस। अलीगढ़ मंडल के मंडलायुक्त ओपी आर्य 03 अक्टूबर को हाथरस के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे सदर तहसील में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे और फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लेंगे।
मंडलायुक्त के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले में विभिन्न विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। वह जिला चिकित्सालय, नगर पालिका परिषद, हाथरस सीवरेज स्कीम और सड़क निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। मंडलायुक्त के हाथरस भ्रमण को लेकर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
यह जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त मंशा राम यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई है।









