Visitors have accessed this post 2901 times.


अलीगढ़ : जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशों के अनुपालन में आज एस.डी.एम खैर अंजुम बी ने तहसील पर फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

      एस.डी.एम ने बताया कि जिस विभाग से संबंधित शिकायतें आई उसी से संबंधित अधिकारी को शिकायतों का समय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन सुनवाई के दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
INPUT –  अमित शर्मा