Visitors have accessed this post 960 times.
सिकंदराराऊ : शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर आज सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टि गत रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा था वहीं पुलिस प्रशासन ने दूसरी ओर फ्लैगमार्च भी निकला आज पुराने तहसील रोड पर स्थित जामा मस्जिद पर सीओ डाक्टर राजीव कुमार थाना प्रभारी प्रवेश राणा व क्राइम निरीक्षक योगेन्द्र सिंह मय हमराह व पीएसी सहित अन्य पुलिस फोर्स तैनात था दिल्ली मे हुए बवाल को दृष्टि गत रखते पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद खडा हुआ था इस मौके पर प्रमुख रूप से /प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा /है0 वीरेन्द्र सिंह व बिपिन कुमार यादब सहित पीएसी व पुलिस प्रशासन मौजूद था |
INPUT – Ravindra yadav









