Visitors have accessed this post 1044 times.

सासनी (हाथरस) : गांव रूदायन में केडीपी पब्लिक स्कूल प्रबंधक समाजसेवी प्रशांत पाठक ने कोरोना वायरस के तहत लगाए गये लॉक डाउन के दौरान दर्जनभर से अधिक ग्रामीणों को राशन बांटा और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया।

शनिवार को गांव रूदायन में विलखौरा रोड स्थित पुराने बट वृक्ष के निकट के डीपी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रशांत पाठक ने लोगों को राशन बांटते हुए बताया कि यह राशन उन्होंने अपने निजी खर्च से बांटा है। जिससे मजलूम मजदूर और जरूरतमंदों को जो मजदूरी न मिलने के कारण परेशान है। साथ ही बाजार जाकर खाने पीने की वस्तुओं को खरीद नहीं सकते। उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक प्रयास किया है। इस दौरान करीब दर्जनभर से अधिक लोगों को आटा, दाल, सरसों का तेल, रिफाइण्ड, आदि सामान वितरित किया गया है। इस दौरान लोगों को उचित दूरी बनाए रखते हुए मास्क का प्रयोग तथा सेनेटाइज रहने के बारे में जागरूक किया है।, इस दौरान फतेहपुर सीकरी पूर्व सांसद श्रीमती सीमा उपाध्याय प्रतिनिधि सतीश चंद्र शर्मा, ह्दयशंकर पाठक, मनोज शास्त्री, केशव शास़्त्री, नंद किशोर शर्मा, प्रताप सूर्यवंशी, आदि मौजूद थे।

इनपुट : आविद हुसैन