Visitors have accessed this post 638 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : इस कोरोना महामारी से बचने के लिए आज उपजिलाधिकारी विजयकुमार शर्मा ने शहर और गांव के लोगों से अपील करते हुये कहा है कि कोई भी घर से बाहर न निकलें और लाॅक डाउन का पूरी तरह से पालन करें अगर फिर भी किसी को कोई परेशानी है तो पुलिस-प्रशासन की मदद लें ।तहसील के कर्मचारी अधिकारी और पुलिस पूरी तरह से आपके सेवा में लगी हुई है।यदि किसी भी प्रकार की मदद चाहिए तो हमें बतायें आपकी सुरक्षा के लिए ही हम काम कर रहे हैं। मास्क अवश्य लगायें और सोशल डिसटेंस का ध्यान रखें। समाजसेवी लोग और प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है।

इनपुट : रवीन्द्र यादव