Visitors have accessed this post 1308 times.
हाथरस : कई दिनों से हो रही गर्मी से मंगलवार को थोड़ी सी राहत मिल तो गई। मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। 3 बजे तक तो तेज धूप निकली। इसके बाद मौसम में अचानक बदला और तेज हवाओं के झोंके के साथ आए घने बादलों ने बारिश करा दी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज आंधी व बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया था। शाम को 6 बजे से बदल गरज कर रुक-रुक कर बारिश कराई। फिर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिले से लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
रिपोर्ट : अर्चना तोमर









