Visitors have accessed this post 1645 times.
सिकंदराराऊ (हाथरस) : कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने कोरोना से सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति से अपील की, कि अपने गांव कस्बे या जिस स्थान पर भी हैं उस स्थान पर कृपया ध्यान दें जो भी व्यक्ति किसी अन्य जनपद या राज्य यानी किसी बाहरी स्थान से आ रहा है उसकी सूचना तत्काल थाने पर दें अथवा अपने निकटतम सीएचसी और प्रशासन को अवश्य दें और जहां तक है अपने यहां से किसी भी व्यक्ति को बिना कारण के किसी गैर जनपद न जाने दें और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें चेहरे पर मास्क अवश्य लगा ले चाहे अपने घर पर हैं या खेत पर हैं या बाजार में हैं आप किसी भी जगह पर हैं तो वहां पर मास्क अवश्य रखें और सामाजिक दूरी का बिल्कुल ध्यान रखें, एक व्यक्ति से दूसरे की दूरी कम से कम एक से 2 मीटर के बीच हो ।
इनपुट : रवीन्द्र यादव









