Visitors have accessed this post 747 times.

सासनी (हाथरस) : लॉक डाउन के दौरान अलीगढ भुजपुरा सब्जी मंडी में दुकानोंको बंद कराने गये पुलिसकर्मियों पर पथराव करने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और सख्त हो गये। अधिकारियें ने सभी सीमाओं को सील कर सघन चैंकग के आदेश कर दिए। जिसे लेकर श्री हनुमान चौकी पर सघन चैकिंग की गई।

बुधवार को चैकिंग के दौरान चौकी के निकट वैरियर लगा दिया गया और वहां से निकलने वाले प्रत्येक वाहन की तलाशी एवं जांच की गई। किसी भी वाहन को बिना चैक किए नहीं जाने दिया। जिससे वाहन चालकों में खलबली मच गई। कई वाहन चालकों ने चौकी से दूरी पर ही वाहनों को रोक लिया और वहीं खडे होकर चैकिंग का इंतजार करने लगे। वहीं जिन वाहनों पर लॉक डाउन में जाने के लिए अनुमति पत्र था उन्हें ही जाने दिया। शेष वाहनों को उल्टे ही लौटा दिया गया। इसके अलावा लॉक डाउन का उलंघन करने वालों के प्रति पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दौरान चौकी इंचार्ज एसआई राघवेन्द्र यादव मय फोर्स के मुस्तैद रहे।

इनपुट : आविद हुसैन