Visitors have accessed this post 1032 times.
सासनी (हाथरस) : चीन से फूटे ज्वालामुखी कोरोना वायरस से युद्ध में जुटे योद्धाओं का गांव मोमनावाद में जोशीला स्वागत किया गयां यहां ग्रामीणों ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
बता दें कि कोरोना युद्ध में चिकित्सक, पुलिस प्रशासन समाज सेवी सहित सफाई कर्मी इसके सर्वस्व नाश के लिए जंग-ए-मैदान में कूद पडे है। जो दिनरात असुरक्षित तरीके से लोगों की सेवा में जुटे है। गांव मोमनावाद में सफाई कर्मियों को पुष्पहार पहनाकर ग्रामीणों ने जोशीला स्वागत किया तथा इस लडाई में अपना योगदान देने पर उनके कार्यों की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि सफाई कर्मियों ने कोविड-19 महामारी के अंतर्गत गांव में सफाई का विशेष ध्यान रखकर जो मिसाल पैदा की है, वह काफी सराहनीय है। अपनी जान की परवाह न करते हुए गांव में गंदगी को साफ करने वाले सफाई कर्मचारी वास्तव में सच्चे सिपाही है। स्वागत के दौरान फेस मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखते हुए राजकुमार शर्मा, अरविंद शर्मा, अजीत शर्मा, विनोद , दिनेश, प्रेमदत्त शर्मा, राजेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र, अंशुल शर्मा, तनु, निशांत, अभिषेक, अरूण, देवगौड, आदि मौजूद थे।
इनपुट : आविद हुसैन









