Visitors have accessed this post 1229 times.
सासनी (हाथरस) : कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरी दुनियां में हाहाकार मचा हुआ हैं वहीं समाजसेवी लोग सरकारी अफसरों के साथ लोगों की सहायता में जुटे हैं। चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर द्वारा बार्ड संख्या तीन और पांच के सदस्य विनोद कुमार तथा अतुल जैन के साथ मजदूर और मजलूम लोगों को राशन बांटा।
चेयरमैन ने राशन वितरित कराते वक्त बताया कि सरकार इस महामारी के दौरान सभी की सहायता के लिए राशन तथा जरूरी सामान भेज रही है। जिसे उनके द्वारा लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान किसी भी पात्र व्यक्ति को बंचित नहीं किया जाएगा। चेयरमैन ने बताया कि करीब सौ से भी अधिक लोगों को राशन का बोरा दिया गया। जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल तथा अन्य जरूरी सामान दिया गया। इस दौरान सभासद और अन्य लोग सोशस डिस्टेस बनाए रहे।
इनपुट : आविद हुसैन









