Visitors have accessed this post 1498 times.

सासनी (हाथरस) : प्रशासनिक अफसर किसी भी सूरत में कोरोना वायरस के आकस्मिक हमले निपटने के लिए मुस्तैद हैं। जिसे लेकर प्रशासनिक अफसर पुलिस अफसरों तथा कर्मचारियों के साथ मुस्तैद है। अफसरों द्वारा समय-समय पर कोरोना संदिग्धों को रखने के लिए बनाए गये क्वारंटीन सेंटरों को सेनेटाईज कराया जा रहा है।

शुक्रवार को एसडीएम हरीशंकर यादव, प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कौशिक, ईओ स्वदेश आर्य, चेयरमैन लालता प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाश एकाडमी , केएल जैन, सीमेक्स स्कूल में में दवाओं का छिडकाव कर सेनेटाईज कराया गया। एसडीएम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी पूरे दिन में समय-समय पर हाथ धोते रहें और सेनेटाईज अपने साथ रखें, जब भी किसी के पास जाना है तो उससे सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें और हाथ सेनेटाइज जरूर करें।

इनपुट : आविद हुसैन