Visitors have accessed this post 1398 times.
सासनी (हाथरस) : कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव व्यक्ति हाथरस में पाए जाने पर लोगों में कोरोना वायरस के प्रति काफी भय व्याप्त हो गया है। इसे लेकर गांव छौंडा गडउआ में दवाओं का छिडकाव कर सेनेटाईज किया गया।

शनिवार को सेवानिवृत शिक्षक जनार्दन देव पाठक के नेतृत्व में सेनाटाइज किया गयां जिसमें लोगों ने गांव के गली मोहल्लों में दवाओं का छिडकाव कर सेनेटाइज किया गया और कोरोना वायरस से बचाव के लिए जानकारी देते हुए हाथों को दिन में कई बार धोने तथा सेनेटाइज करने की सलाह दी गई। श्री पाठक ने कहा कि कोरोना वायरस एक छूत की महामारी है, इससे सतर्कता ही बचाव का मुख्य उपाय है। इस दौरान संजय, राम गोपाल , शुभम, सचिन, गोपाल शर्मा , बॉबी, दिनेश, धर्मवीर, अमित आदि का विशेष सहयेग रहा।
इनपुट : आविद हुसैन









