Visitors have accessed this post 1299 times.

सासनी (हाथरस) : कोतवाली पुलिस ने एक युवक को सट्टे की खाईबाडी करते हुए नगला खंदा से पकडकर जेल भेजा है।

एसआई संजय राघव के अनुसार वह अपने हमराह के साथ शांति व्यवस्था हेतु नगला खंदा की ओर गश्त पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक गांव में सट्टे की खाईबाडी कर रहा है। एसआई ने छापेमारी कर युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में 390 रूपये और सट्टापर्ची बरामद की। पुलिस ने सट्टा अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय में पेश किया है।

इनपुट : आविद हुसैन