Visitors have accessed this post 1351 times.
सासनी (हाथरस) : मोहल्ला विष्णुपुरी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया। इसी दायरे में आ रही पंजाब नेशनल बैंक के बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।
बता दें कि मोहल्ला विष्णुपुरी में रहने वाले युवक की जैसे ही कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई वैसे ही अफसरों ने एक्शन लेते हुए मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया। इसी दायरे में पंजाब नेशनल बैंक है, जो हॉटस्पॉट होने के कारण सील एरिया में आने के कारण बंद करा दी गई। करीब नौ दिन से बंद चली आ रही बैंक न खुलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में पडने वाली रूपयों के जमा और निकासी के लिए भी परेशानी का सामना करना पड रहा है। एटीएम भी बंद होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ गई है।, हालांकि बैंक मैनेजर और अन्य अधिकारियों ने प्रशासनिक अफसरों से बैंक खुलवाने की सिफारिश की है। बैंक मैनेजर रामहरी शर्मा का कहना है कि हॉटस्पॉट ऐरिया है, इसलिए बैंक को प्रशासनिक अफसरों के आदेशानुसार अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। वैसे भी इस महामारी से बचाव का उपाय भी हमें करते रहना चाहिए। जिससे भविष्य में आने वाली परेशानियों से बचा जा सके।
इनपुट : आविद हुसैन









