Visitors have accessed this post 1308 times.

 

सिकंदराराऊ :  कस्बा के जीटी रोड स्थित क्रीड़ा स्थल के सामने किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में जमकर मुँहबाद हुआ और देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए। दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे । जिससे जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों भी दोनों पक्ष भिड़ते रहे। दोनों पक्ष में खाकी का कोई भय नजर नही आया। पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रही। बाद में कोतवाल प्रवेश राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। जहाँ उन्होंने स्थित को संभाला । पुलिस ने मौके से दोनों पक्ष से कुछ लोगो को अपनी हिरासत में लिया है। वही घटना में दोनों पक्ष के चार लोग भी घायल हुए है ।

इनपुट : अनूप शर्मा