Visitors have accessed this post 723 times.

सिकंदराराऊ :  अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के आव्हान पर माहेश्वरी समाज द्वारा रविवार को महेश नवमी का पर्व सेवा संकल्प सहयोग दिवस के रूप में मनाया गया । इस मौके पर परंपरागत रूप से हर वर्ष होने वाला समारोह आयोजित नहीं किया गया। बल्कि समाज के लोगों ने अपने अपने घरों पर पूजा अर्चना की और देश में से कोरोना महामारी का अंत करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अपने अपने घरों में ही हवन यज्ञ का कार्यक्रम किया । जिसमें समाज के लोगों ने यज्ञ में आहुतियां दी। समाज सेविका मोहिनी माहेश्वरी के आवास पर मीरा माहेश्वरी के नेतृत्व में पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर प्रियंका माहेश्वरी, अनिरुद्ध माहेश्वरी, प्रांशु माहेश्वरी, वंश माहेश्वरी ,अनुराग माहेश्वरी, आदि थे ।

INPUT – अनूप शर्मा