Visitors have accessed this post 981 times.

सिकंदराराऊ (हाथरस) : कोतवाली क्षेत्र के गांव बरईशाहपुर निवासी एक व्यक्ति के घर के सामने कुत्ता रोटी खा रहा था। आरोपियों ने कुत्ते को मारापीटा । पीड़ित की माँ ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी माँ व पत्नी के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

गांव बरईशाहपुर निवासी श्याम पुत्र प्यारे लाल कश्यप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 20 मार्च को एक कुत्ता उसके घर के सामने रोटी खा रहा था। तभी गांव के ही मिट्ठू लाल पुत्र मोहनलाल , योगेश पुत्र सत्यपाल ने कुत्ते को मारापीटा । जब पीड़ित की माँ कृष्णा देवी ने इसका विरोध किया तो मिट्ठू लाल , योगेश ,पुष्पेंद्र पुत्र मिट्ठू लाल , ख़िलानची पुत्र मोहनलाल ने पीड़ित की माँ व पत्नी सुनीता देवी के साथ लाठी डंडो से मारपीट कर दी। जिससे दोनों घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

इनपुट : अनूप शर्मा