Visitors have accessed this post 674 times.

सिकंदराराऊ : कस्बा के प्रमुख कपड़ा व्यापारी के संक्रमित होने के बाद नगर पालिका द्वारा हॉट स्पॉट इलाके में रिक्शा के माध्यम से मुनादी कराई गई। जिसमें लोगो को जागरूक किया गया कि किसी भी व्यक्ति को खांसी , जुकाम , सर्दी ,बुखार आदि की शिकायत है तो तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचकर चिकित्सकों से जांच कराए। इस सम्बंध में पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार का कहना है कि हॉटस्पॉट इलाके में मुनादी कर कोविड 19 के लिए लोगो को जागरूक किया गया है।

INPUT – अनूप शर्मा