Visitors have accessed this post 917 times.

सिकंदराराऊ – नवागत सीओ सुरेंद्र सिंह एवं कोतवाल प्रवेश राणा ने नगर में पैदल भ्रमण करके कानून व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से अपील की कि कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों पर सभी लोग अमल करें।
अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें। रास्तों पर भीड न लगाएं ।घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सभी लोग सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपना सहयोग दें।

INPUT – अनूप शर्मा