Visitors have accessed this post 1271 times.

सिकंदराराऊ :  सांवरियां परिवार के बैनर तले खेला जा रहा सांवरियां क्रिकेट लीग लालगढ़ी का फाइनल मैच टोली और नगला शंकर की टीमों के बीच खेला गया । जिसमें नगला शंकर ने टोली की टीम को 18 रन से हरा दिया ।बसपा के जिला महासचिव रिंकू यादव ने 21 हज़ार रुपये विजेता टीम तथा 7100 रुपये उपविजेता टीम को नकद
पुरस्कार दिया ।वहीं भारत केसरी रामेश्वर पहलवान ने 1100 रुपये देकर सम्मानित किया। सांवरियां मानव सेवा समिति के संस्थापक रामकिशन बबलू ने विशिष्ट अतिथि अभिषेक यादव गुड्डू सहित सभी आये हुए आगंतुकों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया । इस अवसर पर पिंटू भैया, छोटेलाल यादव, डॉक्टर रिंकू , अमरसिंह ,राहुल कुमार ,अजय कुमार ,सीटू,पिंकू सर आदि मौजूद थे ।

(अनूप शर्मा)