Visitors have accessed this post 952 times.

पूरी खबर के लिए क्लिक करें

सादाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया ने नगर में स्थित कई बैंक शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और बैंक गार्ड को हमेशा सतर्क रहने के निर्देश दिए।

कोतवाल ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, बैंक ऑफ इंडिया, कार्पोरेशन बैंक सहित कई बैंकों में जाकर बैंक कर्मियों, गार्ड को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, मास्क पहनने, सेनेटाइजेशन करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि यदि कोई भी संदिग्ध दिखाई दे तो उसकी सूचना उन्हें दी जाए। उन्होने बैंकों के सीसीटीवी कैमरों को भी हमेशा चालू हालात में रखने के निर्देश दिए।