Visitors have accessed this post 581 times.
सिकंदराराऊ : कस्बा को प्रकाशमान करने के लिए 14वें वित्त आयोग द्वारा नगर पालिका को हाई मास्क लाईट मिली है। इन लाइटों को तीन स्थानो पर लगवाया गया है। एक पोल पर एक दर्जन हाई मास्क लाइट लगी हुई है। इन लाइटों के लगने से तीनों स्थान प्रकाशमान हो गए है।
पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी ने 14 वें वित्तीय आयोग द्वारा नगर पालिका को हाई मास्क लाइट प्रदान की गई है। ये लाइट जवाहर पार्क , पंत चौराहा , नोरंगाबाद पूर्वी स्थित पार्क में लगाई गई है। इन लाइटों के लगने से तीनों स्थान जगमगाने लगे है। इन लाइटों के लगने से इन स्थानों से गुजरने वाले राहगीरों को अब प्रकाश की कमी नही खलेगी। एक पोल पर एक दर्जन हाई मास्क लाइट लगी हुई है।
(अनूप शर्मा)









