Visitors have accessed this post 623 times.
सिकंदराराऊ : वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आज जवाहर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने पौधारोपण करते हुए सभी लोगों से पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती का श्रंगार हैं । वृक्षों से प्रकृति का संतुलन बना रहता है । इस मौके पर सभासद मुशीर कुरैशी ,फ़ईम अंसारी , अभिषेक वार्ष्णेय, नवेद अल्लाहनूर , मनोज पंडित , इमरान मलिक ,सुनील यादव आदि उपस्थित थे ।
(अनूप शर्मा)









