Visitors have accessed this post 724 times.

सिकंदराराऊ – वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आज कोतवाली में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने वृक्षारोपण किया। पौधारोपण करते हुए कोतवाल ने सभी लोगों से पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष इंसान का एक सच्चा मित्र भी है। वृक्षों से प्रकृति का संतुलन बना रहता है । इस मौके पर क्राइम निरीक्षक योगेंद्र कुमार , एसआई प्रदीप कुमार , अनिल कुमार , प्रवीण कुमार , आरक्षी प्रदीप कुमार , अरविंद कुमार , शाहदत अली आदि उपस्थित थे ।

(अनूप शर्मा)