Visitors have accessed this post 786 times.
हाथरस : थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला उम्मेद में एक गलीचा फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर प्रमोद कुमार उम्र लगभग 50 वर्ष की मौत हो गई। प्रमोद की मौत से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया । आनन-फानन में मजदूर को जिला अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
बताया जाता है कि मृतक प्रमोद कुमार थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सीर का रहने वाला है।









