Visitors have accessed this post 1323 times.
सिकंदराराऊ : शासन द्वारा चलाये जा रहे संचारी रोग उन्मूलन माह के अंतर्गत 10 से 12 जुलाई तक सभी जिलो के सभी विभागों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए है। जिसके अंतर्गत नगर पालिका द्वारा दिनांक 10 व 11 को विशेष सफाई अभियान चलाया गया । जिसका शुभारंभ अधिशासी अधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने किया। अभियान के तहत नगर को सेक्टर में विभाजित करते हुए एसआई मलखान सिंह और अवर अभियंता पारुल दीक्षित को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी लिपिकों को सुपरवाइजर बनाते हुए अभियान चला कर सफाई , सेनिटाइजर और फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। यह विशेष अभियान रविवार को भी चलाया जायेगा। इस मौके पर एसआई मलखान सिंह, सुपरवाइजर दिनेश ,सलीम, नेमसिंह, असलम ,महेश ,निरंजन सिंह , देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
(अनूप शर्मा)









