Visitors have accessed this post 654 times.

सिकंदराराऊ : विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने पंत चौराहा स्थित अपने कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को फोन करके समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा। ग्रामीण क्षेत्र से इस दौरान कई पीड़ित लोग अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए विधायक के जनता दरबार में पहुंचे।
श्री राणा ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि लॉकडाउन तथा कोरोना संक्रमण के कारण सरकारी कार्य प्रभावित हुए हैं। फिर भी शासन का निर्देश है कि पीड़ित लोगों को हर संभव मदद दी जाए और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर कमलनयन, नितिन पुंढीर, महेश पुंढीर एडवोकेट, सुमित पुंढीर, लोकेश जादौन, नाजिम, अशोक चौहान, मनीष पाठक, पंकज गुप्ता, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।

(अनूप शर्मा)